बस्ती, फरवरी 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी गांव के करीब मंगलवार को मोरंग लदे ट्रेलर के चपेट में आने से कक्षा दो की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी बबलू की सात वर्षीय बेटी प्रज्ञा मगंलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने भाई सूर्या व अन्य बच्चों के साथ गांव के ही संविलियन विद्यालय पर पढ़ने जा रही थी। वह कक्षा दो की छात्रा थी। सभी बच्चे सड़क पार हो गए और प्रज्ञा सामने से आ रहे मोरंग लदे ट्रेलर की चपेट में आ गई। ग्रामीणों की मदद से घायल छात्रा को जिला अस्पताल भेजा गया, यहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष महेश ...