गाजीपुर, फरवरी 4 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गाजीपुर-बलिया हाईवे के बढ़नपुरा पुलिया के समीप बुधवार की दोपहर में बालू लदे ट्रेलर का अगला टायर फट गया। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। इस घटना से हाईवे पर दोनों तरफ से लम्बा जाम लग गया। जिससे इस हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। बाद में हाईवे के कर्मियों ने जेसीबी मशीन से ट्रेलर को हटवाया। कई घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। गोरखपुर निवासी चालक प्रमोद कुमार बिक्रमगंज से ट्रेलर पर बालू लादकर गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही वह बढ़नपुरा संकरी पुलिया के समीप पहुंचा। इसी बीच ट्रेलर का अगला टायर फट गया। वाहन की रफ्तार धीमी होने से इस घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। एक बड़ा हादसा टल गया। दोनों तरफ से हाईवे पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। एनएचआई के कर्म...