गिरडीह, मार्च 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के लाल बाजार के समीप जीटी रोड पर रविवार को ट्रेलर और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमशेदपुर निवासी मो. तालिब कार से कोडरमा के जयनगर से वासेपुर धनबाद लौट रहे थे। इसी दौरान उसकी कार आगे चल रही एक ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चला रहे मो. तालिब 65 की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक मछली कारोबारी बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.