सोनभद्र, फरवरी 2 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रविवार की शाम साढे़ सात बजे ट्रेलर और कार की टक्कर में कार सवार एक दीवान सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुम्भ जा रहे थे। मृतकों में ट्रेलर चालक और एक अन्य ट्रक के चालक भी शामिल है। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन भिजवाया गया। छत्तीसगढ़ से एक कार में सवार होकर सात लोग प्रयागराज महाकुम्भ जा रहे थे। रविवार की शाम जैसे ही वे हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान चोपन की तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.