बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर शुक्रवार की दोपहर ट्रेफिक पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटि पर तैनात होमगार्ड भिड़ गया। बताया जाता है कि ट्रेफिक पुलिस कर्मी ने होमगार्ड से ट्रेफिक संचालन में साथ खड़े होने के लिए कह दिया था। इसी बात पर होमगार्ड तिलमिला गया और ट्रेफिक पुलिस कर्मी के साथ गाली-गलौच करने लगा। जिससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई और ट्रेफिक पुलिस कर्मी व होमगार्ड के बीच हो रही तू-तू मैं-मैं को देखते रहे। इसी बीच टीएसआई मौके पर पहुंचे। उन्होंने आपस में झगड़ रहे ट्रेफिक कर्मी और होमगार्ड को समझा-बुझाकर शांत किया। इस बीच राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रेफिक जाम भी लगा रहा। जिसमें स्कूली वाहन भी फंसे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...