मथुरा, फरवरी 19 -- थाना सदर बाजार के अंतर्गत पुलिस लाइन के समीप स्थित यातायात ई-चालान कार्यालय परिसर में रात ड्यूटी पर लगा होमगार्ड सुबह टीन पर लगे पंखे पर गले में फंदा लगाये लटके मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। गांव बिरौना, बल्देव निवासी लाखन सिंह (50) होमगार्ड विभाग में कार्ररत थे। वह यातायात पुलिस टीम की ड्यूटी पर चल रहे थे। होमगार्ड लाखन अपने साथी देव प्रकाश एसएसपी कार्यालय के बराबर स्थित एसपी ट्रैफिक ई-चालान कार्यालय परिसर में ड्यूटी करते थे। दोनों अपनी-अपनी बाइक से आते थे। मंगलवार रात नौ बजे दोनों ड्यूटी पर आये थे। बुधवार सुबह पांच बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.