कानपुर, जनवरी 12 -- मंगलपुर। थाना क्षेत्र के अक्षय वट आश्रम के समीप बीते दिनों मालगाड़ी की चपेट मे आयी युवती की मौत हो जाने के मामले में रविवार को युवती के पिता ने गांव निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पिता ने युवती का चेहरा देखकर अपनी पुत्री के रूप मे पहचान की थी। इसमें पिता ने गांव के ही सचिन राजपूत व उनके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। झंींझक न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन के मध्य अप लाइन पर अक्षय वट आश्रम के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई थी। उसकी मौके पर पहचान नहीं हो पायी थी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजन पुत्री की तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें झींझक में एक युवती के शव मिलने की जानकारी मिली। जब वहां जाकर देखा तो पिता ने मृतका की पहचान अपनी अट्ठारह वर्षीय पुत्री प्रां...