बागपत, जनवरी 12 -- खेकड़ा। ट्रेन की चपेट में आकर अकाल मौत का ग्रास बने नौकरी पेशा व्यक्ति के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कस्बावासियों ने घटना के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा और रेलवे में नौकरी दिए जाने की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला अहिरान का रहने वाला 50 वर्षीय जयवीर यादव शाहदरा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। घर से वह रोजाना ट्रेन से शाहदरा जाता आता था। रविवार की देर शाम भी वह शाहदरा से ट्रेन में सवार होकर वापस लौट रहा था। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर गंभीर रूप में घायल हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने तभी शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.