अलीगढ़, नवम्बर 20 -- अलीगढ़। ट्रेन हादसे में घायल कासगंज के युवक की गुरुवार को मौत हो गई। दस दिन पहले उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कासगंज के सौरों थाना क्षेत्र के सहावर गेट निवासी बादाम सिंह (35) पुत्र अभिलाख सिंह मजदूरी करता था। बीते 11 नवंबर को वह कछला चुंगी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान बादाम की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.