लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। इटौंजा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हादसा लखनऊ-सीतापुर हाईवे स्थित बेलवा क्रॉसिंग के पास हुआ। उस समय इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सीतापुर की ओर से लखनऊ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया के जरिए भी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इटौंजा इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.