आगरा, नवम्बर 12 -- आगरा रेल मंडल में आरपीएफ ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत अप्रैल से अक्टूबर माह के बीच 72 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ कमांडेंट पी. राज मोहन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति यात्रियों के सामान की चोरी, झपटमारी अथवा अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। आरपीएफ द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई से गिरफ्तार व्यक्तियों से यात्रियों से चोरी हुई अथवा खोई हुई Rs.61.17 लाख रुपये कीमत की संपत्तियां बरामद हुईं। पी. राज मोहन ने कहा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल परिसरों में अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...