गोपालगंज, फरवरी 14 -- थावे। एक संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर शनिवार को जीआरपी ने बोगी तलाशी अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए 76.68 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की। यह बरामदगी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस की नियमित जांच के दौरान हुई। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन के ठहराव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बोगियों की सघन तलाशी ली जा रही थी। इसी क्रम में एक बोगी से लावारिस हालत में रखे गए दो बैग और दो झोले बरामद किए गए। संदेह होने पर जब बैग और झोलों की तलाशी ली गई तो उसमें 45 लीटर देसी शराब और 31.68 लीटर विदेशी शराब मिली। उन्होंने बताया कि बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...