समस्तीपुर, फरवरी 18 -- समस्तीपुर। राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर समस्तीपुर रेल जंक्शन पर मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी कर वीपी कोच से लगभग 34 बंडल कपड़े सहित अन्य सामान जब्त किया। जब्त सारा माल वगैर वैध कागजात के परिवहन करना बताया गया। वाणिज्य कर विभाग समस्तीपुर अंचल को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के माध्यम से बड़ी मात्रा में करदेय माल बिना चालान और आवश्यक दस्तावेजों के भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर समस्तीपुर जंक्शन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान, एक्सप्रेस के पार्सल/वीपी कोच की जांच की गई, जहां से बड़ी मात्रा में गारमेंट्स और अन्य सामान बरामद किए गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि जब्त किए गए कपड़ों और अन्य सामग्रियों से संबंधित कोई वैध बिल, चालान या जीएसटी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। प्रथम दृष्टया यह मामला कर चो...