सीवान, मार्च 8 -- पचरुखी, एक संवाददाता। छपरा-सीवान रेलखंड स्थित सराय थाने के चांप गांव के समीप शुक्रवार को रेलवे पटरी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृत युवक थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी संतोष राम के 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार है। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। सराय व पचरूखी थाने की पुलिस माके पर पहुंची। पाया कि एक युवक का शव पड़ा था। युवक का शव कई हिस्सों में बंटा पड़ा था और चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया था। शव की पहचान की करने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन, काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन, बाद में किसी ने शव की पहचान हरदिया के अमन के रूप में की। कई लोगों का कहना है कि अमन कुमार गुरुवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.