कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में प्रतिबंधित सामानों की चेकिंग के दौरान रेल सुरक्षा बल ने लावारिस अवस्था में देशी महुआ शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गझंडी-गुरपा रेलखंड के बीच लालबाग के आसपास समय करीब 12:10 बजे की गई। चेकिंग के क्रम में एक सीट के नीचे एक प्लास्टिक का थैला एवं एक प्लास्टिक का बोरा संदिग्ध अवस्था में पाया गया। आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद संदेह के आधार पर थैला व बोरा खोलकर जांच की गई। जांच के दौरान प्लास्टिक के थैले से सफेद प्लास्टिक की चार पन्नियों में रखी गई देशी महुआ शराब बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पन्नी में लगभग 5 लीटर शराब थी। वहीं बोरे से तीन प्लास्टिक की पन्नियां एवं एक पानी की बोतल में भरी देशी महुआ शरा...