गोरखपुर, जनवरी 31 -- मोतीराम अड्डा। कुसम्ही रेलवे स्टेशन से पूर्व फरेन नाले के किनारे ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को एक युवती की मौत हो गई। झंगहा थानाक्षेत्र के शिवपुर कुर्मियां टोला निवासी राजेश चौधरी की 25 वर्षीय पुत्री अंकिता चौधरी ट्रेन की चपेट में आ गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...