पटना, जनवरी 6 -- चोरों ने राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रही भागलपुर की एक युवती का सूटकेस चुरा लिया। सूटकेस में 25 हजार रुपये, मंगलसूत्र और कपड़े आदि रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भागलपुर के नाथनगर निवासी युवती साक्षी मिश्रा ने बनारस जाने के लिए फरक्का एक्सप्रेस का टिकट लिया था। चार जनवरी को वह ट्रेन से यात्रा कर रही थी। जैसे ही ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंची, युवती ने पाया कि उसका सूटकेस किसी ने चुरा लिया है। इसके बाद पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...