जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। सलगाझुड़ी केबिन और गोविंदपुर स्टेशन के बीच ट्रेन ट्रेन से दोनों पैर काटने के बाद टीएमएच में भर्ती लक्ष्मी नगर के पिंटू प्रसाद 40 वर्ष की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। शनिवार दिन में पिंटू प्रसाद ट्रेन की चपेट में आया था। इससे रेल पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान पिंटू प्रसाद के मौत की जानकारी परसुडीह पुलिस को दी गई है। इधर शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन के पास से बरामद अज्ञात शव की अब तक पहचान नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...