मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। उत्पाद पुलिस ने ट्रेन से अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बुधवार सुबह पुलिस ने ट्रेन से उतारी गयी 540 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कृष्णदेव महतो उर्फ बुल्ला 13 नंबर रेलवे गुमटी मोहल्ला का रहने वाला है जबकि संतोष कुमार महतो अंधराठाढ़ी थाना के रजनपुरा गांव का रहने वाला है। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि ट्रेन से शराब लाने की गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम ने कार्रवाई की। उत्पाद इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे 13 नंबर रेलवे गुमटी के पास पहुंचे तो जयनगर की ओर से आ रही जयनगर-समस्तीपुर ट्रेन के पिछले कोच से नीचे बंद बोरी फेंकते देखा गया। सशस्त्र बल के साथ वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.