औरैया, जनवरी 31 -- अछल्दा, संवाददाता। बरौनी से नई दिल्ली जा रही क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां आरपीएफ की मदद से यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ट्रेन संख्या 02563 नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में दस्तगीर पुत्र अब्दुल अजीज निवासी हयातपुर, शंकरपुर, भरवारा, दरभंगा (बिहार) अपनी पत्नी बिलकिश के साथ मुजफ्फरपुर जंक्शन से दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दस्तगीर शौचालय गए, जहां उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। घबराहट होने पर पत्नी और अन्य यात्रियों की मदद से उन्हें सीट पर लिटाया गया। इसी दौरान उनकी नाक से खून निकलने लगा। यात्री की हालत गंभीर होने की जानकारी ट्रेन स्टाफ द...