अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़। बरेली लोकमान्य तिलक टर्मिनल के कोचों से पानी की 14 टोंटी चोरी करने में रेलवे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस के अनुसार अलीगढ़ जंक्शन से तमोली पाड़ा निवासी अमित शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने सब्जी मंडी चौराहा पर पीतल खरीद-फरोख्त की दुकान पर टोंटी बेची थीं। पुलिस ने मानिक चौक निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर टोंटियां बरामद कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...