गिरडीह, मार्च 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा गिरिडीह रेलखंड पर शुक्रवार सुबह बैदाडीह के पास मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के एएसआई सुनिल तिर्की सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल के शीत गृह में भेज दिया गया। बताया जाता है कि सुबह के लगभग दस बजे मधुपुर से गिरिडीह की ओर मालगाड़ी जा रही थी। बैदाडीह के पास अचानक एक व्यक्ति झाड़ी से दौड़कर निकला और माल गाड़ी के डिब्बे से टकरा गया। माल गाड़ी की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति का सिर फट गया और लाईन के बगल गिरकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा शव की पहचान करने की काफी कोशिश की गई लेकिन शव की शिनाख़्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.