लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चपेट में आकर गोवंशों की लगातार हो रही मौतों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में डीआरएम लखनऊ को संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक गोला के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि 9 फरवरी को गाड़ी संख्या 15009 इज्जतनगर एक्सप्रेस के सुबह लगभग 10:15 बजे स्टेशन पर आगमन के दौरान प्लेटफार्म एवं रेलवे ट्रैक की पूर्व जांच न होने के कारण दो गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि स्टेशन मास्टर और रेलवे प्रशासन की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि ट्रेन ...