आगरा, फरवरी 4 -- उत्तराखंड में रेल दुर्घटना में घायल और अनाथ हुई हथनी बानी ने आगरा में चिकित्सा और पुनर्वास के 2 साल पूरे कर लिए हैं। वाइल्डलाइफ एसओएस की पशु चिकित्सा टीम अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से उसका उपचार कर रही है। पुनर्वास में एक्यूपंक्चर, लेजर थेरेपी, आयुर्वेदिक मालिश और हाइड्रोथेरेपी शामिल है। बुधवार को बानी के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया गया। नियमित दलिया के साथ चावल से बना केक, तरबूज, पपीता, केला, कद्दू, चुकंदर और खजूर खिलाए गए। हादसे में पिछले पैर लकवाग्रस्त होने के बावजूद अब वह बिना सहारे खड़ी हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.