आरा, फरवरी 25 -- बिहिया। निज संवाददाता दानापुर रेल मंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को ट्रेन से गिर एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेन से गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की ओर से बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे आरा ले जाया गया। वहीं एक अन्य घटना में मंगलवार की देर शाम बिहिया स्टेशन से पूरब महथिन मंदिर के समीप ट्रेन से गिर जाने से 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। रेल पुलिस मृत युवक की शिनाख्त में जुटी है। ट्रेन से गिर से मोतिहारी निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.