शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- मीरानपुर कटरा, संवाददाता। मध्यप्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले मीरानपुर कटरा के दो युवकों के शव गुरुवार को गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। दोपहर में शोकाकुल माहौल के बीच दोनों युवकों को उनके पैतृक कब्रिस्तानों में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मोहल्ला नादिरशाह निवासी मकसूद का बेटा अयान और मोहल्ला कायस्थान निवासी कौसर का बेटा अरवाज चार दिन पहले दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। मंगलवार सुबह ग्वालियर से जीआरपी ने परिजनों को फोन कर दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना दी। इसके बाद परिजन ग्वालियर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद बुधवार तड़के शवों को लेकर मीरानपुर कटरा लौटे। शव गांव पहुंचते ही दोनों घरों पर लोगों की भीड़ जुट गई। अयान के पिता मकसूद कपड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.