भदोही, फरवरी 5 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मानिकपुर समालकोट गांव के पास बुधवार की सुबह गंगा कावेरी एक्सप्रेस से गिरकर आंध्र प्रदेश निवासी एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। महिला पति संग काशी दर्शन-पूजन को जा रही थी। इस बीच उक्त स्थान पर अचानक ट्रेन से गिरी और उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि आंध्र प्रदेश निवासी 50 वर्षीय राजपोंडा लक्ष्मी पत्नी राजपोंडा श्रीनिवासन वाराणसी ट्रेन में सवार होकर जा रही थी। भदोही से ट्रेन चली तो महिला सीट पर दिखाई नहीं दी। ट्रेन आगे रवाना हुआ तो पति सोचा की वह शौच को गई होगी। पांच मिनट बाद वह बोगियों में खोजने लगा लेकिन वह नहीं मिली। तब तक ट्रेन वाराणसी पहुंच गई। वाराणसी पहुंचे पति ने जीआरपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। ऐसे में जीआरपी टीम सक्रिय हु...