गिरडीह, जनवरी 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे प्रोग्रेसिव स्कूल के समीप शनिवार को एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर थाना ले गयी और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। बताया जाता है कि औरंगाबाद जिले के टेंगरा निवासी रेलवे कर्मचारी अमरजीत पासवान 45 ट्रेन से घर जा रहा था कि उक्त स्थान पर ट्रेन से गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...