गाजीपुर, फरवरी 19 -- जखनिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मऊ से प्रयागराज जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री का पैर कट गया। जीआरपी ने यात्री को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार मऊ के घोसी निवासी 52 वर्षीय रामलक्षन मिर्जापुर जा रहे थे। पानी लेने के लिए जखनिया के प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरे। पानी लेकर ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन की जद में आ गये। इस दौरान उनका बाया पैर कट गया। उनके दाहिने हाथ और सिर में गंभीर चोट लगी। यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर विनोद कुमार को दी। जिसके बाद एंबुलेंस पहुंची घायल को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गाजीपुर रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.