मधुबनी, दिसम्बर 3 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर रेलवे गुमटी 37 सी के निकट ट्रेन से गिरकर की मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया जाता है कि ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसे लोगो अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि फिलवक्त मृतक युवक की पहचान नहीं हुयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...