मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ/मीरजापुर। हिटी मीरजापुर में झिंगुरा-पहाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच दुल्हपुर गांव के पास शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर सेना के जवान की मौत हो गई। जेब से मिले आइकार्ड से जवान की पहचान मेरठ के हस्तिनापुर के सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी नितिन कुमार सिंह के रूप में हुई। वह असम में तैनात थे। पुलिस ने जवान के परिवार को सूचना दे दी है। बताया गया है कि नितिन सिंह दस मैदानी तोपखाना रेंजीमेंट, असम में जवान के रूप में 2012 में तैनात हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती तिनसुखिया में थी। वह दो दिन पूर्व छुट्टी लेकर ट्रेन से घर मेरठ जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, हादसे का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन मीरजापुर रवाना हो गए। नितिन सिंह की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उनके चार वर्ष की पुत्री भी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...