छपरा, फरवरी 1 -- दिघवारा। पूर्व मध्य रेल के शीतलपुर नायागांव स्टेशन के मध्य बस्ती जलाल गांव के निकट किसी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने से 60 वर्षीय वृद्ध यात्री की मौत हो गई। मृतक नेपाल के काठमांडू जिले के राजविराज थाना क्षेत्र के दमावती गांव के स्व बुधन मंडल का पुत्र सिरज मंडल बताया जाता है। वह अपने पुत्र के यहां गुडगांव गया था जहां से वापस लौटने के दौरान वस्ती जलाल के निकट घटना घट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सुचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। कोचिंग जा रही छात्रा को कमरे में बंद कर पीटा पानापुर। थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में शनिवार को कोचिंग जा रही एक छात्रा को कमरे में बंद कर पिटाई करने की प्राथमिी दर्ज कराई गयी है। शनिवार की सुबह भरत महतो की 14 वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी डुमरसन बाजार कोचिंग जा रही ...