मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- शुक्रवार की देर रात मुंबई से अमृतसर जाने वाली ट्रेन की खिड़की पर खड़ी युवती गिरकर घायल हो गई। उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर रात मुंबई से चलकर वाया मुजफ्फरनगर होकर अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंची थी। एक युवती ट्रेन के पायदान पर खड़ी थी। अचानक पुल के पास जाकर नीचे गिरकर घायल हो गई। देर रात में युवती को देखकर राहगीरों ने रेलवे आरपीएफ थाने को सूचना दी। आरपीएफ टीम ने पहुंचकर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में रात में ही उसे मेरठ एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवती मुंबई 4 चर्नी रोड की रहने वाली ईशा (22) है। वह मुंबई से अमृतसर जा रही थी। उसके पास से टिकट भी मिला है। आरपीएफ की सूचना पर पहुंचे उसके परिजन युवती को लेकर चले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.