सोनभद्र, फरवरी 5 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार और जोरूखाड़ के बीच टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह टे्रन मे ंसवार होकर राबर्ट्सगंज आ रहा था। शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज निवासी 38 वर्षीय आलम पुत्र रमजान टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस टे्रन में सवार होकर राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन आ रहा था। रात लगभग दो बजे उसे प्यास लगने के दौरान वह ट्रेन के गेट पर जाकर खड़ा हो गया और अचानक ट्रेन से गिर गया। गिरने के बाद युवक का बाया हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सुबह पांच बजे घायलावस्था में युवक को देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा, जहां ...