दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। लहेरियासराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से पहले रविवार की शाम गंगासागर एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी ने इलाज के लिए उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया। उसका दाहिना हाथ टूट गया है और शरीर पर काफी जख्म है। अर्धबेहोधी की हालत में इलाजरत युवक अपना नाम-पता भी साफ साफ नहीं बता पा रहा है। वह केवल कह रहा है कि उसका नाम बाबा है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। उसके पास से आधार कार्ड और मोबाइल फोन नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...