मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- सकरा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के निकट रविवार को दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। ढोली पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात जवान प्रेम कुमार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से समस्तीपुर के गोलापट्टी मोहल्ला निवासी जख्मी रोहित कुमार को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...