औरैया, नवम्बर 28 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बैसोली गांव के पास बुधवार शाम जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से कटकर हुई युवक की मौत के मामले में गुरुवार सुबह उसकी पहचान हो गई। बुधवार को खंभा संख्या 1118/04 के पास युवक का शव मिलने के बाद शिनाख्त न होने पर अछल्दा थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। शव के पास एक टूटा हुआ मोबाइल मिला था। थानाप्रभारी ने सूझबूझ दिखाते हुए टूटे मोबाइल की सिम निकालकर दूसरे फोन में डालकर कॉल की कोशिश की। इसी सिम के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित हुआ और गुरुवार को परिवारजन थाने पहुंचे। परिजनों ने मृतक की पहचान रामकेश पुत्र श्रीकृष्ण लाल राठौर, निवासी सराय महाजन, रुरुगंज, थाना बिधूना के रूप में की। परिजनों के अनुसार बुधवार को रामकेश की पत्नी वर्षा से मायके जाने को लेकर कहासुनी हो गई ...