गया, फरवरी 4 -- गया-कोडरमा रेलखंड में स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन से गिरकर एक महिला घायल हो गई। आरपीएफ ने घायल महिला को तत्काल आसपास पहुंचाकर उसका इलाज करवाया। घटना बुधवार दोपहर की है। बताया गया है कि गुरपा थाना क्षेत्र के बसकटवा गांव की रहने वाली महिला बेदमिया देवी (40) अपने पति के साथ आसनसोल-वाराणसी मेमू ट्रेन से पहाड़पुर आ रही थी। पहाड़पुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई। उसके सिर और पैर में चोटें आईं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के जवानो और रेलकर्मियों ने महिला को मदद पहुंचाई। महिला की स्थिति बेहतर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...