चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- गोईलकेरा, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और डेरोवां स्टेशनों के बीच ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के हुई। मृतक यात्री की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चांपा थाना क्षेत्र के घोघरा नाला निवासी बीसी दिमाल (81 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गोइलकेरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीसी दिमाल बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। डेरोवां हॉल्ट के पास पोल संख्या 354/7 और 357/5 के बीच ट्रेन से गिरकर वे पहियों के नीचे आ गए। जिससे उनका शरीर कई जगहों से कटकर अलग हो गया। हादसे की जानकारी सुबह हुई। जब ऑन ड्यूटी रेलकर्मियों ने उनके शव को देखा। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जरूरी छानबीन के बाद शव की शिना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.