मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव के पास रविवार रात ट्रेन से गिरकर बिहार के यात्री की मौत हो गई। वह ट्रेन के गेट के पास बैठकर यात्रा कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुडनी थाना क्षेत्र के गौछी गांव निवासी 36 वर्षीय अमरदीप इटारसी स्थित फैक्टरी में काम करता था। वह लगभग ढाई माह पूर्व गांव के मोनू और भोला के साथ इटारसी गया था। रविवार को किसी ट्रेन से तीनों वापस लौट रहे थे। मोनू ने बताया कि रात लगभग आठ बजे भोला के साथ भोजन कर रहे थे, जबकि अमरदीप ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था। ट्रेन जैसे ही चुनार कोतवाली के समसपुर गांव के पास पहुंची, तभी अमरदीप ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। गेट के पास मौजूद यात्रियों ने घटना की जानकारी दी, तब तक ट्रेन पीडीडीयू ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.