सहरसा, नवम्बर 29 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। सहरसा -सुपौल रेलखंड के पंचगछिया स्टेशन के समीप शुक्रवार की दोपहर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति जख्मी हो गया। बताया जाता है कि सुपौल से सहरसा की ओर शुक्रवार को लगभग तीन बजे एक एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी उसी समय पंचगछिया स्टेशन के समीप एक युवक गिर गया जिसमें वह जख्मी हो गया। जख्मी युवक सुरेन्द्र यादव बिजलपुर पंचायत के पदमपुर गांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि पंचगछिया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव नहीं होने से लगातार इस तरह की घटना हो रही है जिसमें अबतक दो की जहां मौत हो चुकी है वहीं दर्जनों लोग जख्मी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्टेशन पर एक्सप्रेस ठहराव नहीं है। कई बार इसके लिये आन्दोलन भी किया गया लेकिन स्थाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.