गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-मधुपुर रेल खंड पर गिरिडीह स्टेशन के निकट गरहाटांड़ में मधुपुर-गिरिडीह सवारी गाड़ी से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह निवासी किशोरी पांडेय है। सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मृतक के भाई जनार्दन पांडेय की शिकायत पर यूडी कांड अंकित किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जनार्दन पांडेय ने पुलिस को बताया है कि वे लोग मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुंगलो के रहनेवाले हैं। वर्तमान में मंगरोडीह में रह रहे हैं। मंगलवार की सुबह दस बजे उसे सूचना मिली कि उसके बड़े भाई किशोरी पांडेय गहराटांड़ में रानी सती मंदिर के नजदीक रेलवे लाइन प...