हाजीपुर, जनवरी 1 -- वैशाली, संवाद सूत्र। नव वर्ष पर पिकनिक मनाने वैशाली आए एक युवक ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी दोनो पैर कट गई। युवक की पहचान देवरिया जिला मुजफ्फरपुर निवासी 15 वर्षीय आशीष कुमार पिता अब्दुल करीम के रूप मे हुई है।मिली जानकारी के अनुसार आशीष वैशाली घूमकर देवरिया जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था। वैशाली स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन खुल गई ।चलती ट्रेन मे चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया जिससे वह गुमटी के पास गिर गया जिससे उसका दोनो पैर कट गया।स्थानीय लोगो के द्वारा उसे आनन फानन मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली लाया गया जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...