कटिहार, फरवरी 7 -- मनसाही, एक संवाददाता कटिहार-मनिहारी रेलखंड के अमीरगंज बथना के पास कटिहार से मनिहारी जा रही ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और शव की पहचान करने की कोशिश की मगर उनकी पहचान नहीं हो सकी। खबर प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सका था। घटना की सूचना रेल अधिकारी एवं स्थानीय थाने को भी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...