भभुआ, अक्टूबर 30 -- भभुआ। मोहनियां स्थित भभुआ रोड स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 50 वर्षीय तपेश्वर वर्मा झारखंड के गोंड्डा जिला के कर्माटांड़ गांव निवासी परमानंद वर्मा का पुत्र है। घायल ने बताया कि तपेश्वर दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। छठ में अपने गांव आया था। गुरुवार को दिल्ली लौटने के दौरान यह घटना हुई। बताया गया कि चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान वह गिर गया। जीआरपी पुलिस द्वारा मोहनियां अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ई रिक्शा के पलटने से युवक घायल भभुआ। थाना क्षेत्र के कुड़ासन नहर के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा के पलटने से एक युवक गुरुवार को घायल हो गया। घायल...