कोडरमा, फरवरी 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि धनबाद-गया रेलखंड पर मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे एक दर्दनाक हादसे में लगभग 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना सरमाटांड़ रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाउन लाइन से गुजर रही आरा रांची एक्सप्रेस से अचानक एक युवक गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने जब युवक को अप डाउन रेलवे ट्रैक के बीच गंभीर अवस्था में देखा तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक को देखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल रेलवे पुलिस आरपीएफ पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.