गुमला, जनवरी 5 -- कामडारा। कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया-राउरकेला रेलखंड पर पोकला और पकरा रेलवे स्टेशन के बीच खंभा संख्या 488/22-23 के पास शुक्रवार को ट्रेन से कटकर लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बाद में मृतक की पहचान खूंटी जिले के पेलोल निवासी जुनूल गुड़िया के रूप में की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...