बांदा, नवम्बर 27 -- बांदा। संवाददाता बिना बताए घर से निकले एक बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन की टक्कर से अलग हुआ बुजुर्ग का एक हाथ कुत्ते घसीटते हुए लगभग आधा किमी. दूर ले गए। मजदूरों ने कटा हाथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के अवंती नगर में बुधवार दोपहर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन की टक्कर से अलग हुआ एक हाथ कुत्ते घसीटते हुए लगभग आधा किमी. दूर ले गए। मजदूरों ने कटा हाथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो वृद्ध का शव मिला। घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन से मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त रामदास रैकवार निवासी सीएमओ कार्या...