दरभंगा, दिसम्बर 7 -- जाले। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन से पश्चिम खेसर रेल गुमटी के पास खेसर निवासी किशोर महेंद्र राम के नाती चंदन कुमार (18) की मौत ट्रेन से कटने से हो गई। वह मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डखराम गांव के स्व. सुबोध राम का पुत्र था। उसके ननिहाल पक्ष के लोगों ने बताया कि वह कई महीने से मानसिक एवं शारीरिक बीमारी से पीड़ित था। वह रेलवे लाइन किनारे शौच के लिए गया था, जहां ट्रेन की चपेट में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...