गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर छावनी-पिपराइच रेलमार्ग पर नंदानगर स्थित नेताजी डिफेंस एकेडमी सैनिक विहार के पास ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना एम्स थाना क्षेत्र की है। सोमवार सुबह झरना टोला चौकी प्रभारी अतुल तिवारी को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार मृतक संभवतः ट्रेन यात्री था और गिरने से हादसा हुआ। मृतक चेकदार शर्ट व नीली पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...